अर्थशिला पटना में आयोजित ‘परस्पर’ की अग़ली कड़ी में आपका सादर स्वागत है।
राजकमल प्रकाशन समूह और अर्थशिला पटना की साझा पहल ‘परस्पर’ के तहत इस बार बातचीत होगी वरिष्ठ लेखक सुधीर चन्द्र की पुस्तक ‘मिसराना मुहल्ला’ पर।
लेखक सुधीर चन्द्र से इस विशेष संवाद में पत्रकार संजिव कुमार बातचीत करेंगे।
‘मिसराना मुहल्ला’ के बहाने यह संवाद स्मृतियों, शहर, समाज, रिश्तों और बदलते समय की उन परतों को समझने का अवसर देगा, जहाँ निजी अनुभव अपने व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों से जुड़ते हैं।
यह बातचीत पुस्तक की पृष्ठभूमि और लेखन-प्रक्रिया से आगे बढ़ते हुए स्मृति और अनुभव के माध्यम से हमारे आसपास की दुनिया को देखने और समझने के विभिन्न तरीकों पर केंद्रित होगी।
Event venue
Arthshila Patna, Bailey Rd, opp. Atlantis Hospital West of canal flyover, Vishwasaraiya Nagar, Ramjaipal Nagar, Patna, Bihar 801503, India