Advertisement
आजकल लड़कों की mental health बिगड़ती जा रही हैचाहिए इन्हें reel वाली लड़की,
real वाली रोती जा रही है।
दिखता है इन्हें सबका दुख, दर्द, पीड़ा,
पर अपनी बीवी बीमारी में भी नजर नहीं आ रही है।
आजकल के लड़कों की mental health बिगड़ती जा रही है,
पता नहीं किस दिशा में इनकी सोच जा रही है।
लगती हैं इन्हें बाहर की औरतें प्यारी,
घर की औरत इन्हें 30 की जगह 50 की नजर आ रही है।
पता नहीं आजकल के लड़कों की mental health
क्यों बिगड़ती जा रही है।
आज ये वाली, कल वो वाली,
इनकी तो ज़िंदगी बर्बाद होती जा रही है।
साथ-साथ में इनकी बीवी समझौता करती जा रही है,
कभी मायके का, कभी baby का tension लिए जा रही है।
खुद के इनके हजारों खर्चे हैं,
पर बीवी की दवाई और hospital की बारी आए
तो इनकी जान जा रही है।
चाहिए इन्हें बच्चा,
पर responsibility उठाई नहीं जा रही है।
कट-स्लीव अगर बीवी पहने
तो घर-घर में खबर पहुंचाई जा रही है,
और बात फिर संस्कारों पर आ रही है।
"अच्छे संस्कार नहीं दिए मां-बाप ने"
दुनिया में ये भी खबर पहुंचाई जा रही है।
अपना लड़का घंटों washroom में
mobile लेकर क्या करता है रात-रात,
जरा संस्कारों की बात
अपने बेटे से भी किया करो।
खुद अपने बेटों की mental health
अपने हाथों खराब मत किया करो।
कुछ खुद, तो कुछ मां-बाप
अपने लड़कों की mental health
खराब किए जा रहे हैं।
और हां, संस्कार तो देखो इनके—
खुद की बीवी को घरवालों की सेवा में लगाकर
दूसरे की बीवी shopping पर जा रही है।
गलती इनकी भी नहीं है,
मुंह घर वाली औरत भी तो सुजा रही है।
नहीं बसाना है दूसरे की लड़की का घर
अपने लड़के के साथ,
तो घर-घर रिश्ता लेकर
क्यों जा रही है?
1-2 लाख के दहेज के लिए
उस लड़की को क्यों तरसा रहे हैं?
पता नहीं आजकल के लड़कों की सोच
और mental health
क्यों बिगड़ती जा रही है…
Advertisement
Event venue
India Gate, New Delhi, India,Delhi, India
Tickets
Discover more events by tag
Mental-health in New DelhiSocial-media in New DelhiLifestyle in New DelhiPsychology in New DelhiHealth-wellness in New DelhiNonprofit in New DelhiShopping in New Delhi