Advertisement
भगवान श्री चंद की जय हो, बाबा मंगल दास की जय हो, बाबा गोपाल दास की जय हो,
🚩 जय बाबा गुरु गोपाल दास जी महाराज 🚩
॥ श्रद्धा की शक्ति: जब जल बन गया घी ॥
यह पावन गाथा पितृपक्ष की दशमी के दिन के दिन की है, जब बाबा गुरु गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में परंपरागत भंडारा चल रहा था। हज़ारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। अचानक, घनश्याम हलवाई कालिया , राम लोटन कसौधन, नंदकिशोर मोदनवाल, ठाकुर मोदनवाल , गणेश घी वाले सेवादारों ने व्याकुल होकर महाराज जी को सूचित किया:
सेवक: "गुरुदेव! अनर्थ हो गया, पूड़ियाँ तलने के लिए घी पूरी तरह समाप्त हो गया है!"
महात्मा गोपाल दास जी (शांत और गंभीर स्वर में): "घबराओ मत बच्चा! कितने घी की आवश्यकता है?"
सेवक: "महाराज, कम से कम 3-4 टीन घी तो चाहिए ही होगा।"
गुरुदेव ने मुस्कुराते हुए सामने स्थित दिव्य पक्के पोखरे (तालाब) की ओर देखा और कहा:
"जाओ, उस पोखरे से पानी भर लाओ। और कहना कि सुबह वापस कर दिया जाएगा।"
भक्तों ने गुरु आज्ञा मानी और पोखरे से पानी भरकर लाए। अचरज की बात! कड़ाही में डालते ही वह साधारण जल शुद्ध देसी घी की तरह खौलने लगा! पूरा भंडारा उसी 'जल-रूपी घी' से संपन्न हुआ और सभी ने तृप्त होकर प्रसाद पाया।
अगले दिन सुबह, जब भक्त नया घी लेकर आए, तो गुरुजी के निर्देशानुसार उसे वापस उसी पोखरे में विसर्जित कर दिया गया। प्रकृति का ऋण चुकाने वाले और असंभव को संभव करने वाले ऐसे महापुरुष के चरणों में बारंबार प्रणाम।
✨ बोलो बाबा गुरु गोपाल दास जी महाराज की जय! ✨
✨ बोलो दिव्य पक्के पोखरे की जय! ✨
🙏✨🪔🏺🚩
बाबा गुरु गोपाल दास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परिसर में एक विद्यालय की स्थापना की जो महात्मा गोपाल दास हायर सेकेंडरी स्कूल के नाम से जाना जाता है। विद्यालय का प्रबंध बाबा मंगल दास जी देख रहे हैं और अनूप सिंह विद्यालय के कार्यभार को पूरी समर्पण भाव से देख रहे हैं।
महात्मा गोपाल दास सेवा आश्रम तुलसीपुर में इस समय वर्तमान में महंत बाबा मंगल दास जी देखरेख में हो रहा है।
बाबा के भक्तों का टोली नेपाल सिद्धार्थनगर तथा पूरे बलरामपुर जनपद में हुआ करता था।
और इनका अन्य जगह भी आश्रम था नागपुर पलवल पटना बेगमपुर सभी गुरुद्वारा थे। जहां महात्मा गोपाल दास जी जाते रहते थे वहां रहते थे वहां भक्त तुमसे प्रसन्नचित रहते थे।
यह कथा विश्वास और समर्पण की शक्ति को दर्शाती है। जय गुरुदेव
Advertisement
Event venue
Hayat Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh, India
Tickets