Advertisement
आदि गुरु शंकराचार्य जयंती (एकात्म पर्व) के पावन अवसर पर आदर्श ग्राम पोला में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था सीता सरन जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्री गुलाब यादव जी, जनपद सदस्य श्री अरविंद पटेल जी एवं सरपंच श्री बृजलाल बेन जी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad के जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया जी के मार्गदर्शन में तथा ब्लॉक समन्वयक महोदया श्रीमती नूपुर खरे जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
साथ ही कार्यक्रम में परामर्शदाता एवं CMCLDP स्टूडेंट प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य जी के अद्वैत दर्शन एवं “एकात्म” के संदेश पर प्रकाश डाला गया, जिससे समाज में एकता, समरसता एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
Advertisement
Event venue
Majholi, Majholi, Jabalpur, India
Tickets