Advertisement
सभी भगवद्भक्तों को जय आनंदोब्धि श्रीकृष्ण 💐💐 🙏🙏आपको यह हर्षमयी सूचना दी जा रही है कि *"साधना महोत्सव 2026"* का आयोजन जून में *04 जून 2026* से *10 जून 2026* को आनंद और प्रेम नगरी *श्री वृन्दावन धाम* में किया जा रहा है ।
इस महोत्सव में आध्यात्मिक , भक्ति , प्रेम , ध्यान इत्यादि पर चर्चाओं और सत्रों के साथ साथ प्रेम एवं भावपूर्ण संकीर्तन भी सम्मिलित है ।
इस महोत्सव के मुख्य बिंदु होंगे -
1. मानव जीवन का क्या लक्ष्य है ?
2. मनुष्य के दुःखों की निवृत्ति कैसे हो ?
3. हमें दुःख क्यों मिलता है और इससे छूटने का क्या उपाय है ?
4. मनुष्य को पूजा पाठ या अध्यात्म में क्यों जाना चाहिए, कितना जाना चाहिए और कैसे जाना चाहिए ?
5. हम पूजा पाठ बहुत करते हैं लेकिन फिर भी दुःखों से ग्रसित क्यों हैं ?
6. Tension, Anxiety , Depression आदि से कैसे छुटकारा पायें ??
7. ध्यान कैसे किया जाता है ? ध्यान से क्या लाभ होगा ? ये रूपध्यान क्या है ? इसको कैसे किया जाता है ?
8. संसार में रहकर और दुःखों से घिरने के बावजूद भी हम कैसे सुखी रह सकते हैं ??
9. संसार के सभी कार्य करते हुए हम कम समय में कैसे भगवान की भक्ति कर सकते हैं और अपना कल्याण कर सकते हैं ?
10. समस्त वेद शास्त्र पुराण इत्यादि विभिन्न मार्ग और पद्धतियाँ बताते हैं तो इनमें से कौन सा सही है जिसको सही सही कर के हम अपना कल्याण कर सकते हैं ??
इसके साथ ही साथ ध्यान की समस्त 112 विधियों का जो विज्ञान भैरव तंत्र में वर्णित है , उनका practical भी करवाया जाएगा और इन 112 विधियों के सार रूप जिसे रूप ध्यान कहते हैं , उसको भी करवाया जाएगा ।
प्रश्नोत्तर सत्र में विभिन्न प्रदेशों से आये जिज्ञासुओं के सन्देहों का समाधान किया जाएगा ।
संकीर्तन सत्र में संकीर्तन कैसे किया जाता है , संकीर्तन की विधि क्या है जिससे हम आनंद में निमग्न हो जाएं , ये संकीर्तन है क्या इत्यादि पर सार गर्भित व्याख्या करते हुए संकीर्तन रस में भी डुबोया जाएगा ।
रात्रिकालीन में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अन्य लोगों द्वारा भी उनके प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा ।
दिन के एक सत्र में आप personal मिलकर भी अपनी समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं ।
School और College के विद्यार्थियों के लिए यह महोत्सव किसी खजाने से कम नहीं होगा क्योंकि इन सत्रों में बहुत से ऐसे विषयों को लिया जाएगा जो विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं , जैसे -
* Mind Management
* Stress Management
* How to get Focussed
* Life transforming sessions
* How to increase Brain Power
* How to overcome pressure at your workplace.
* Self assessment, Motivation, Self Empowerment, Self affirmation
* Relation between our vedic philosophy to the Physical Science.
यह निवेदन भी है कि सब लोग कम से कम सात दिवस का यह साधना महोत्सव सातों दिवस attend करें क्योंकि पहले 2 से 3 दिन बहुत समय के संस्कारों को , विकारों को धुलने और नष्ट करने में लगते हैं तब जाकर 4th और 5th दिवस पर आप आनंद में डूब पाते हैं और उससे लबालब होकर अपने अपने घरों पर जाते हैं ।
इसलिए 7 दिन का शुल्क मात्र *5500* रु ही रखा गया है जिसमें रहना , भोजन के साथ साथ आपको ज्ञानमयी यज्ञ जो भगवद आनंद से परिपूर्ण होगा , उसका लाभ मिलेगा ।
जो व्यक्ति प्रति दिन के अनुसार रुकना चाह रहे हैं , उनके लिए 1000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जायेगा ।
12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए शुल्क लागू होगा। 12 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इतना शुल्क तो एक Amusement Park या 2 , 3 घण्टे की movies में आप अपनी पूरी family के साथ देखने जाएंगे तो व्यय हो जाते हैं ।
तो इसका महत्व समझिये और आईये श्री वृन्दावन धाम । ऐसा समझ लीजिए इस बार स्वयं बाँके बिहारी और राधा रानी आपको मुस्कान भरी नजरों से देखते हुए दोनों बाहें फैलाये बुला रहे हैं ।
तो आईये और इस महोत्सव का लाभ उठाइये ।
आप हर जगह गए होंगे लेकिन एक बार इधर भी आकर देखिये , मुझे आशा है कि आप रीते नहीं जायेंगे ।
यहाँ केवल भगवद्प्रेम और दुखनिवृत्ति का ही कार्य किया जाता है ।
एक बार आईये , खुद जान जाईये ।
और भी कोई आना चाहता हो तो उन्हें भी यह लिंक भेज दें ।
हमने 200 साधकों की व्यवस्था का दायित्व लिया है ।
जितना अधिक से अधिक लोग आ पायेंगे उतना ही सबके लिये लाभकारी होगा ।।
यह Google Form आप सबको दिया जा रहा है , इस पर click कर आप अपनी प्रविष्टि या Registration करवा सकते हैं ।
निवेदन यही है सबसे कि सभी साधक जन 03 जून शाम तक या 04 जून तक पहुँच जाये । तो सब लोग उसी प्रकार से अपनी Ticket का Reservation करवायें ।
https://forms.gle/XjXRmjiyqnyaELFm6
🙏🙏
Advertisement
Event Venue
श्री धाम वृंदावन, Vrindavan, India
Tickets
Concerts, fests, parties, meetups - all the happenings, one place.