DhanDhenu Global Summit 2026
International Cow Festival
अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव
तिथि: 14 March to 16 March 2026
स्थान:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU),शताब्दी कृषि सभागार, कृषि विज्ञान संस्थान, उत्तर प्रदेश, भारत
प्रस्तावना: एक आह्वान, एक संकल्प
देवाधिदेव महादेव की अविमुक्त नगरी, ज्ञान और संस्कृति की शाश्वत भूमि काशी से, हम एक नई गौ-क्रांति का सूत्रपात करने हेतु आपको आमंत्रित करते हैं। “अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव (DhenuTech Global Summit 2026)” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक विराट संकल्प है—गौ‑माता और वैदिक प्राकृतिक खेती को भारत की सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र में पुनः प्रतिष्ठित करने का।
यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत @2047” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “ग्राम-समृद्धि एवं आत्मनिर्भर किसान” के संकल्पों को वास्तविक धरातल पर उतारने का प्रयास है।
यहां से निकला संदेश पूरे देश और विश्व के लिए एक नया मॉडल बनेगा, जो परंपरा, विज्ञान और तकनीक को एक सूत्र में पिरोकर भारत को विश्वगुरु बनाएगा।
क्यों काशी?
क्योंकि काशी वह भूमि है जहाँ से ज्ञान की गंगा बहती है। यह वह स्थान है जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम होता है। इसी पवित्र धरा पर हम गौ‑वंश संरक्षण, वैदिक प्राकृतिक खेती और पंचगव्य आधारित स्वास्थ्य विज्ञान को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ जोड़कर विश्व पटल पर एक नया मानक स्थापित करने का प्रण लेते हैं।
हमारा दृष्टिकोण:
परंपरा का ज्ञान × आधुनिक विज्ञान = सतत समृद्धि। “विकसित भारत” का मार्ग हमारे गाँवों से होकर जाता है, और इस मार्ग की धुरी है गौ‑आधारित अर्थव्यवस्था—वैदिक प्राकृतिक खेती, पंचगव्य चिकित्सा, बायोगैस/जैव‑ऊर्जा और ग्रामोद्योग के समेकित मॉडल के माध्यम से।
हम वैदिक कृषि के सिद्धांतों, पंचगव्य चिकित्सा की चमत्कारी शक्तियों और गौ-उत्पादों की अनंत संभावनाओं को वैज्ञानिक प्रमाणिकता और तकनीकी नवाचार के साथ विश्व पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव का लक्ष्य:
- आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध गांव: हम किसानों को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि "ऊर्जादाता" और "उद्यमी" के रूप में सशक्त बनाना चाहते हैं। शून्य-लागत प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, गोबर-धन (बायोगैस), और कार्बन क्रेडिट जैसे विषयों पर गहन सत्र और कार्यशालाएं किसानों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाएंगी।
- स्वस्थ भूमि, स्वस्थ राष्ट्र: रासायनिक उर्वरकों से मृत हो रही हमारी धरती को पुनर्जीवित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह महोत्सव भूमि सुपोषण और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करेगा।
- आरोग्यम् परमं धनम्: पंचगव्य आधारित चिकित्सा पद्धतियों के वैज्ञानिक विश्लेषण और सरल घरेलू उपचारों के माध्यम से हर घर को एक औषधालय बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
- गौ-ग्रामोद्योग से स्वावलंबन: गोबर से पेंट, ईंट, कागज से लेकर वैदिक प्लास्टर तक, हम यह प्रदर्शित करेंगे कि कैसे गौशालाएं ग्रामीण औद्योगीकरण और महिला सशक्तिकरण का केंद्र बन सकती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव की प्रमुख विशेषताएँ:*
- वैदिक कृषि (Vedic Farming) , जैविक खेती एवं गौ-आधारित उत्पाद निर्माण पर सेमिनार और कार्यशालाएँ।
- आयुर्वेद, नेचुरोपैथी एवं नंदीपैथी आधारित चिकित्सा प्रदर्शनी
- कृषि, डेयरी एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी नवीनतम तकनीकियों का प्रदर्शन।
- गौ-आधारित उत्पाद निर्माण – उद्यमिता व स्वरोजगार को बढ़ावा।
- गौ-आधारित स्टार्टअप एक्सपो – युवाओं द्वारा नवाचार और उद्यमिता का प्रदर्शन।
- देशी गौ-वंश के वैज्ञानिक संवर्धन और नस्ल सुधार संबंधी सत्र।
- किसानों, गौपालकों, स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम – प्राकृतिक खेती, गौपालन एवं उद्यमिता कौशल विकास।
- पंचगव्य चिकित्सा – गौ-उत्पाद आधारित आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों का प्रदर्शन।
- बायोगैस एवं नवीकरणीय ऊर्जा समाधान – ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल।
- कार्बन क्रेडिट और सतत विकास – पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक लाभ के नए अवसर।
- विकसित भारत – आत्मनिर्भर, समृद्ध और सतत कृषि अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में योगदान।
- वैदिक प्राकृतिक खेती नवाचार प्रदर्शनी — उन्नत तकनीक और किसानों के लिए प्रायोगिक मॉडल का प्रदर्शन।
- एग्रीटेक स्टार्टअप (Agritech StartUp) फोरम — युवा उद्यमियों और निवेशकों के लिए मंच, जहाँ नवीन समाधान और साझेदारियाँ विकसित होंगी।
- वैदिक पुस्तक प्रदर्शनी – वेद, उपनिषद, गीता एवं धर्मग्रंथों का विशेष प्रदर्शन।
- DhenuTech 2026 विशेष प्रदर्शनी – गौ-आधारित कृषि, दुग्ध उत्पादन, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव-ऊर्जा में आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन।
यह अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव "DhanDhenu Global Summit 2026" एक ऐसा महाकुंभ होगा जहाँ किसान, वैज्ञानिक, वैद्य, उद्यमी, नीति-निर्माता और युवा एक मंच पर आकर ज्ञान, अनुभव और अवसरों का आदान-प्रदान करेंगे।
आइए, इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। आइए, काशी की पवित्र ज्ञानभूमि पर, गौ-माता को केंद्र में रखकर "विकसित भारत" की उस मजबूत नींव का निर्माण करें, जो न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ भी हो। आपका स्वागत है ।
अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव DhanDhenu Global Summit 2026 – 3 दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम
पहला दिन – पंचगव्य चिकित्सा और भूमि सुपोषण : स्वस्थ ग्राम, समृद्ध कृषि
थीम: पंचगव्य का वैदिक ज्ञान, स्वास्थ्य और मिट्टी का पोषण
विशेष आकर्षण: पंचगव्य चिकित्सा, बिलोना घी निर्माण, ग्रामीण स्टार्टअप पिच
उद्देश्य (Objectives)
- पंचगव्य के औषधीय और कृषि उपयोग को समझाना।
- भूमि की उर्वरता और मिट्टी सुपोषण पर ध्यान केंद्रित करना।
- ग्रामीण स्तर पर स्टार्टअप और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना।
लाभ (Benefits)
- प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा।
- किसान मिट्टी परीक्षण और जैविक खेती में आत्मनिर्भर बनेंगे।
- ग्रामीण युवाओं के लिए स्वदेशी स्टार्टअप अवसर खुलेंगे।
कार्यक्रम प्रवाह
- 9:00 – 10:00 : पंजीकरण एवं एक्सपो भ्रमण
- 10:00 – 11:00 : ज्ञान सत्र – पंचगव्य के औषधीय एवं कृषि गुण
- 11:00 – 12:00 : विशेष सत्र – पंचगव्य चिकित्सा (Panchgavya Chikitsa)
- 12:00 – 1:00 : प्रशिक्षण – “बिलोना घी की वैदिक विधि”
- 1:00 – 2:00 : भोजन अवकाश एवं नेटवर्किंग
- 2:00 – 3:00 : कार्यशाला – बिना लागत मिट्टी परीक्षण एवं विश्लेषण
- 3:00 – 4:00 : प्रशिक्षण – घरेलू उत्पाद निर्माण
- 4:00 – 5:00 : स्टार्टअप पिच सत्र
- 5:00 – 6:00 : प्रशिक्षण – पंचगव्य उत्पाद निर्माण व केस स्टडी
- 6:00 – 7:00 : सांस्कृतिक संध्या – “आरोग्यम्: स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र”
दूसरा दिन –वैदिक कृषि और टेक्नोलॉजी से आत्मनिर्भर किसान
थीम: किसान आत्मनिर्भरता, ऊर्जा और डिजिटल नवाचार
विशेष आकर्षण: वैदिक कृषि पद्धति, बायोगैस प्रशिक्षण, ड्रोन उपयोग, कार्बन क्रेडिट
उद्देश्य (Objectives)
- शून्य-लागत और बहु-आय मॉडल को समझाना।
- वैदिक कृषि पद्धति का प्रचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ना।
- ऊर्जा आत्मनिर्भरता (बायोगैस) और डिजिटल खेती (ड्रोन) का प्रशिक्षण देना।
लाभ (Benefits)
- किसान खर्च घटाकर आय बढ़ा सकेंगे।
- बायोगैस से ऊर्जा आत्मनिर्भरता, रसोई और खेती के लिए सस्ता ईंधन।
- ड्रोन टेक्नोलॉजी से स्मार्ट खेती और उत्पादकता में वृद्धि।
- कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय, जिससे ग्रामीण समृद्धि बढ़ेगी।
कार्यक्रम प्रवाह
- 9:00 – 10:00 : पंजीकरण एवं एक्सपो भ्रमण
- 10:00 – 11:00 : ज्ञान सत्र – गौ आधारित कृषि और शून्य-लागत मॉडल
- 11:00 – 12:00 : विशेष सत्र – वैदिक कृषि पद्धति (Vedic Krishi)
- 12:00 – 1:00 : – प्रशिक्षण बीजामृत एवं दशपर्णी अर्क निर्माण
- 1:00 – 2:00 : भोजन अवकाश
- 2:00 – 3:00 : केस स्टडी – सफल शून्य-लागत और बहु-आय मॉडल किसान
- 3:00 – 4:00 : प्रशिक्षण – बायोगैस संयंत्र की स्थापना और उपयोग
- 4:00 – 5:00 : शोकेस – खेतों में ड्रोन का उपयोग
- 5:00 – 6:00 : प्रशिक्षण – कार्बन क्रेडिट पंजीकरण और लाभ
- 6:00 – 7:00 : ग्रामसभा संवाद – किसान, उद्यमी और नीति-निर्माता
तीसरा दिन – गौ-ग्रामोद्योग, महिला उद्यमिता और विकसित भारत @2047
थीम: ग्रामीण उद्योग, सशक्तिकरण और भविष्य का भारत
विशेष आकर्षण: महिला उद्यमिता, डिजिटल गौ-क्रांति, पैकेजिंग-ब्रांडिंग प्रशिक्षण, विकसित भारत @2047
उद्देश्य (Objectives)
- गौ-आधारित ग्रामोद्योग और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना।
- डिजिटल तकनीक से ग्रामीण उद्योगों को नई दिशा देना।
- “विकसित भारत @2047” विज़न के अनुरूप ग्रामीण योगदान को मजबूत करना।
लाभ (Benefits)
- महिला और युवा सशक्तिकरण – रोजगार और उद्यमिता के अवसर।
- ग्रामीण स्टार्टअप्स को ब्रांडिंग और बाज़ार तक पहुंच।
- “Make in India – Vocal for Local” का सीधा लाभ।
- विकसित भारत 2047 की दिशा में ठोस कदम।
कार्यक्रम प्रवाह
- 9:00 – 10:00 : पंजीकरण एवं नेटवर्किंग
- 10:00 – 11:00 : पैनल चर्चा – गोबर से पर्यावरण-संरक्षण उत्पाद
- 11:00 – 12:00 : प्रशिक्षण – गोबर पेंट और वैदिक प्लास्टर निर्माण
- 12:00 – 1:00 : प्रशिक्षण – ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास
- 1:00 – 2:00 : भोजन अवकाश
- 2:00 – 3:00 : सत्र – डिजिटल गौ-क्रांति (मोबाइल बिक्री, ड्रोन, IoT तकनीक)
- 3:00 – 4:00 : प्रशिक्षण – पैकेजिंग, ब्रांडिंग और गौ-आधारित स्टार्टअप्स
- 4:00 – 5:00 : विशेष सत्र – विकसित भारत @2047 : गांव से विश्वगुरु तक
- 5:00 – 6:00 : समापन समारोह और गौ-रत्न पुरस्कार वितरण
- 6:00 – 7:00 : सांस्कृतिक व समापन संध्या – सामूहिक संकल्प व सांस्कृतिक प्रस्तुति
www.dhenu.org
Mobile No. +91 9076690716
DhanDhenu Global Summit 2026
International Cow Festival
अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव
Dates: 14 March to 16 March 2026
Venue:
Banaras Hindu University (BHU),
Shatabdi Agricultural Auditorium,
Institute of Agricultural Sciences,
Uttar Pradesh, India
Prologue: A Call, A Collective Resolve
From Kashi—the eternal city of Lord Mahadev, the timeless land of knowledge and culture—we invite you to be part of a new global movement: a Gau-Revolution.
The International Cow Festival (DhanDhenu Global Summit 2026) is not merely an event; it is a grand commitment to re-establish Gau Mata (the indigenous cow) and Vedic Natural Farming at the very center of India’s social, economic, and spiritual consciousness.
This summit aligns directly with the vision of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji’s “Viksit Bharat @2047” and Hon’ble Chief Minister Shri Yogi Adityanath ji’s resolve for rural prosperity and farmer self-reliance.
The message emerging from this sacred land will offer the nation and the world a new development model—one that harmonizes tradition, science, and technology, guiding India toward its role as a global thought leader.
Why Kashi?
Because Kashi is where the river of knowledge flows eternally—a place where ancient wisdom and modern innovation converge seamlessly.
On this sacred soil, we take a collective pledge to integrate:
- Indigenous cow conservation
- Vedic Natural Farming
- Panchgavya-based health sciences
with modern scientific validation and technological innovation, setting a global benchmark for sustainable living.
Our Vision
Traditional Wisdom × Modern Science = Sustainable Prosperity
The path to a Developed India passes through its villages. At the core of this journey lies the cow-based rural economy, built on:
- Vedic Natural Farming
- Panchgavya-based medicine
- Biogas and bio-energy
- Integrated village industries
We aim to present the scientific potential, economic viability, and transformative power of Vedic agriculture and cow-based products on a global platform.
Objectives of the International Cow Festival
Self-reliant Farmers, Prosperous Villages
Empowering farmers not just as food producers, but as energy providers and rural entrepreneurs through:
- Zero-budget natural farming
- Organic inputs
- Biogas and bio-energy
- Carbon credit mechanisms
Healthy Soil, Healthy Nation
Reviving soil health degraded by chemical fertilizers and inspiring a national movement for natural and regenerative agriculture.
“Aarogyam Paramam Dhanam” – Health is the Greatest Wealth
Promoting scientifically evaluated Panchgavya therapies and simple home-based remedies to transform every household into a wellness hub.
Self-reliance through Cow-Based Village Industries
From cow-dung paint, bricks, paper, and Vedic plaster—demonstrating how gaushalas can become centers of rural industrialization and women empowerment.
Key Highlights of the International Cow Festival
- Seminars and workshops on Vedic Farming, Organic Agriculture, and Cow-based Product Manufacturing
- Ayurveda, Naturopathy, and Panchgavya-based healthcare exhibitions
- Showcasing latest innovations in agriculture, dairy, and rural development
- Cow-based entrepreneurship and self-employment promotion
- Gau-Based Startup Expo highlighting youth innovation
- Scientific conservation and breed improvement of indigenous cattle
- Training programs in natural farming, cow rearing, and entrepreneurship
- Panchgavya-based healthcare demonstrations
- Biogas and renewable energy solutions for rural self-reliance
- Carbon credit and sustainable development opportunities
- Contribution towards Viksit Bharat – a self-reliant and sustainable agricultural economy
- Vedic Natural Farming Innovation Pavilion with live demonstration models
- Agritech Startup Forum connecting innovators and investors
- Vedic Literature Exhibition featuring the Vedas, Upanishads, Bhagavad Gita, and sacred texts
- DhenuTech 2026 Special Expo showcasing modern technologies in cow-based agriculture, dairy, waste management, and bio-energy
A Grand Confluence
The DhanDhenu Global Summit 2026 will be a modern Mahakumbh where farmers, scientists, physicians, entrepreneurs, policy makers, and youth converge to exchange knowledge, experience, and opportunity.
Let us witness history together.
Let us lay the foundation of Viksit Bharat from the sacred land of Kashi—an India that is economically strong, culturally proud, and environmentally sustainable.
You are warmly invited.
Three-Day Detailed Program Schedule
Day 1 – Panchgavya Therapy & Soil Nutrition
Healthy Villages, Prosperous Agriculture
Theme: Vedic Panchgavya Knowledge, Health, and Soil Nourishment
Special Attractions: Panchgavya therapy, Bilona ghee production, rural startup pitching
Objectives
- Understanding medicinal and agricultural uses of Panchgavya
- Enhancing soil fertility and nutrition
- Promoting rural-level startups and home-based enterprises
Benefits
- Promotion of natural medicine and Ayurveda
- Farmer self-reliance in soil testing and organic farming
- Indigenous startup opportunities for rural youth
Program Flow
- 09:00 – 10:00 | Registration & Expo Visit
- 10:00 – 11:00 | Knowledge Session: Medicinal & Agricultural Properties of Panchgavya
- 11:00 – 12:00 | Special Session: Panchgavya Therapy
- 12:00 – 01:00 | Training: Traditional Bilona Ghee Method
- 01:00 – 02:00 | Lunch & Networking
- 02:00 – 03:00 | Workshop: Zero-Cost Soil Testing
- 03:00 – 04:00 | Training: Home-based Product Manufacturing
- 04:00 – 05:00 | Startup Pitch Session
- 05:00 – 06:00 | Panchgavya Product Case Studies
- 06:00 – 07:00 | Cultural Evening: “Healthy Village, Healthy Nation”
Day 2 – Vedic Agriculture & Technology for Farmer Self-Reliance
Theme: Farmer Empowerment, Energy, and Digital Innovation
Special Attractions: Vedic agriculture, biogas training, drone usage, carbon credits
Objectives
- Understanding zero-budget and multi-income farming models
- Integrating Vedic farming with modern technology
- Training in biogas, drones, and digital agriculture
Benefits
- Reduced costs and increased farmer income
- Affordable energy through biogas
- Smart farming via drone technology
- Additional income through carbon credits
Program Flow
- 09:00 – 10:00 | Registration & Expo Visit
- 10:00 – 11:00 | Knowledge Session: Cow-Based Zero-Budget Agriculture
- 11:00 – 12:00 | Special Session: Vedic Farming Practices
- 12:00 – 01:00 | Training: Beejamrit & Dashparni Ark Preparation
- 01:00 – 02:00 | Lunch Break
- 02:00 – 03:00 | Case Studies: Successful Multi-Income Farmers
- 03:00 – 04:00 | Training: Biogas Plant Installation & Use
- 04:00 – 05:00 | Showcase: Drone Applications in Farming
- 05:00 – 06:00 | Training: Carbon Credit Registration & Benefits
- 06:00 – 07:00 | Village Dialogue: Farmers, Entrepreneurs & Policymakers
Day 3 – Cow-Based Village Industries, Women Entrepreneurship & Viksit Bharat @2047
Theme: Rural Industries, Empowerment, and Future India
Special Attractions: Women entrepreneurship, digital cow revolution, branding training
Objectives
- Promoting cow-based village industries and women entrepreneurs
- Leveraging digital technology for rural enterprises
- Strengthening rural contribution to Viksit Bharat @2047
Benefits
- Employment and entrepreneurship for women and youth
- Market access through branding and packaging
- Direct impact of “Make in India – Vocal for Local”
- Concrete steps toward a developed India by 2047
Program Flow
- 09:00 – 10:00 | Registration & Networking
- 10:00 – 11:00 | Panel Discussion: Cow-Dung Based Eco-Products
- 11:00 – 12:00 | Training: Cow-Dung Paint & Vedic Plaster
- 12:00 – 01:00 | Women Entrepreneurship & Skill Development
- 01:00 – 02:00 | Lunch Break
- 02:00 – 03:00 | Session: Digital Cow Revolution (Mobile Sales, Drones, IoT)
- 03:00 – 04:00 | Training: Packaging, Branding & Cow-Based Startups
- 04:00 – 05:00 | Special Session: Viksit Bharat @2047 – From Village to Global Leadership
- 05:00 – 06:00 | Valedictory Ceremony & Gau-Ratna Awards
- 06:00 – 07:00 | Cultural & Closing Ceremony – Collective Resolution
🌐 Website: www.dhenu.org
📞 Contact: +91 9999064160
Event Venue
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU),शताब्दी कृषि सभागार, कृषि विज्ञान संस्थान, उत्तर प्रदेश, भारत Banaras Hindu University (BHU), Shatabdi Agricultural Auditorium, Institute of Agricultural Sciences, Uttar Pradesh, India, Banaras Hindu University (BHU), Shatabdi Agricultural Auditorium, Institute of Agricultural Sciences, Uttar Pradesh, India , Varanasi




