Kanpur Urban mobility Workshop

Wed Mar 05 2025 at 09:30 am to 04:30 pm UTC+05:30

Bal Bhawan | Kanpur

KanpurQueer lgbtqi
Publisher/HostKanpurQueer lgbtqi
Kanpur Urban mobility Workshop

आमंत्रण पत्र


प्रिय साथी


कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अभिवादन!


जीवन के अन्य मूलभूत जरूरतों की तरह हमारी परिवहन आवश्यकताएं भी हमारी दिनचर्या को प्रभावित करती हैं। अपने लिए चुने गए परिवहन के साधन न केवल गंतव्य तक पहुँचने के हमारे उद्देश्य पर असर डालते हैं बल्कि इसका प्रभाव हमारे शहर के पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। दिलचस्प यह है कि परिवहन के साधनों का हमारा चुनाव केवल निजी सामर्थ्य अथवा संवेदनशीलता पर निर्भर नहीं करता। यह हमारे कानपुर शहर में उपलब्ध परिवहन सुविधाओं पर भी निर्भर करता है।


हरित सफ़र अभियान बिहार और उत्तर प्रदेश में शहरी परिवहन प्रणाली को स्वच्छ ईंधन आधारित समावेशी प्रणाली बनाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं। हरित सफ़र अभियान के अंतर्गत हमारा प्रयास है कि उपरोक्त विषय पर दोनों ही राज्यों के सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच वर्तमान जानकारी के स्तर को और बेहतर बनाया जाए। इस तरह स्वच्छ ईंधन आधारित समावेशी परिवहन प्रणाली के लिए हमारे शहरों में विभिन्न स्तरों पर पहल संभव हो पायेगी।


इस उद्देश्य के साथ उत्तरप्रदेश में हमारी संस्था कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मुहिम हरित सफ़र अभियान अंतर्गत शहर के सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण निम्न है:


विषय: क्षमतावर्धन कार्यशाला - शहरी स्वच्छ व समावेशी परिवहन प्रणाली से जुड़ी संभावनाएं और नागरिक समाज की भूमिका


तिथि:05/03/2025

समय: 9:00Am बजे दिन से 4:30 PM बजे शाम तक।

स्थान: बाल भवन फूलबाग़ नियर फल मंडी कानपुर नगर उत्तरप्रदेश

संपर्क: +918090571020(अनुज पाण्डेय )

:+917007832729(अहसान अंसारी )


इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। कृपया गूगल फॉर्म भरें या इस ईमेल या दिए गए संपर्क पर अपनी उपस्थिति की पुष्टि शीघ्र कर दें ।


https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfO3LQjURV7lsYNjX0rK3NMjqivF9geQ0yVUE5VcX1p--0gxg/viewform?usp=header


सादर धन्यवाद।

अनुज पाण्डेय

संस्थापक/निर्देशक

संस्था का नाम

कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन

संपर्क: +918090571020

+917007832729

ईमेल : [email protected]

Event Venue

Bal Bhawan, F997+25W, Phool Bagh, Civil Lines, Kanpur, Uttar Pradesh 208001, India

Tickets

INR 0.00

Sharing is Caring:

More Events in Kanpur

10-Day India Cultural Tour & Holi Festival Celebrations
Thu, 06 Mar, 2025 at 06:00 am 10-Day India Cultural Tour & Holi Festival Celebrations

Delhi I New Delhi

Ikaai | Fashion & Lifestyle Exhibition | Kanpur
Thu, 06 Mar, 2025 at 10:30 am Ikaai | Fashion & Lifestyle Exhibition | Kanpur

Hotel Landmark Kanpur

Parampara Exhibition
Sat, 08 Mar, 2025 at 11:00 am Parampara Exhibition

Heritage Home

KANPUR OPEN MIC By STORYYATRA.CO
Sat, 08 Mar, 2025 at 11:30 am KANPUR OPEN MIC By STORYYATRA.CO

chillum chai kakadeo, N Block, Ambedkar Nagar, navin nager, Kakadev, Kanpur, Uttar Pradesh, India

Rang Fest (Presented by Little Kitchen)
Sun, 09 Mar, 2025 at 10:00 am Rang Fest (Presented by Little Kitchen)

Little Kitchen Restaurant (Cafe & Lounge)

Atrangi Open mic
Sun, 09 Mar, 2025 at 12:00 pm Atrangi Open mic

Kanpur

Kanpur is Happening!

Never miss your favorite happenings again!

Explore Kanpur Events